Breaking Reports

आजमगढ़ में मायावती : समाजवादी पार्टी को बताया भाजपा की बी टीम, कहा सभी दल व एक्टिज पोल बसपा को चुनाव से गायब बता रहे हैं, लेकिन पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयेंगे



आजमगढ़ : जिले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि बसपा के बारे में कहा जा रहा है कि भाजपा की बी टीम है, लेकिन भाजपा की बी टीम सपा है। सपा की ओर से अफवाह फैलाई जा रही है कि जहां बसपा मजबू़त है वहां बसपा को हराने के लिए भाजपा या दूसरे को मतदान कर दें। सपा को वोट करने का मतलब अपना वोट भाजपा को फारवर्ड करना होगा। आगे कहा कि पूरे पूर्वांचल में बसपा ही नंबर वन रहेगी।

समेंदा में आयोजित मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वे आजमगढ़ से सांसद हैं, जो बीएसपी के गठबंधन के बदलौत बने थे लेकिन इसके बाद नजर नहीं आए। यही कारण है कि इस बार हमारा साथ नहीं मिलने पर वे अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में आने वाले करहल से चुनाव लड़ने चले गए।

मायावती ने कहा कि सभी दल बसपा को चुनाव से गायब बता रहे हैं। एक्जिट पोल भी बसपा को सत्ता से दूर बता रही है। ऐसा ही 2007 में भी हुआ था। लेकिन बसपा सभी एक्टिज पोल को फेल करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। मायावती ने जनसभा को संबंधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ मंडल के 21 सीटों ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में बसपा ही नंबर वन रहेगी। यहां उमड़ी भीड़ ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूबे में बसपा की आंधी चल रही है और 10 मार्च के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। आज यहां उमड़ी भीड़ देख कर सभी दलों की नींद उड़ गई है।

उन्होंने कहा कि हमने अपना चुनाव घोषणा पत्र नहीं जारी किया है, क्योंकि हम घोषणा करने के बजाए काम करने में विश्वास करते है। सत्ता में आते ही प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाएगा। गुंडे माफिया जेल में होंगे, बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। उमड़ी भीड़ देख कर मायावती काफी गदगद दिखीं और आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जम कर प्रहार किया।

No comments