Breaking Reports

भाजपा ने नही दिया टिकट, बसपा ने बनाया अपना प्रत्याशी



आजमगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रविवार को जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा से टिकट न मिलने पर बसपा में शामिल हुए डॉ. पीयूष सिंह यादव को भी प्रत्याशी घोषित किया है।

बसपा ने रविवार को जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने पूर्व में घोषित सभी प्रभारी प्रत्याशियों को ही नौ सीटों पर अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि एक सीट पर अपने प्रत्याशी को बदला है। पार्टी ने निजामाबाद विधानसभा सीट से पहले कैलाश यादव को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए डॉ. पीयूष सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। डॉ. पीयूष सिंह यादव भाजपा में काफी समय से सक्रिय रहे थे। इस चुनाव में वे निजामाबाद सीट से भाजपा के टिकट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। पूरे जोर शोर से क्षेत्र में लगे हुए थे, लेकिन भाजपा ने डॉ. पीयूष सिंह यादव के स्थान पर पूर्व मंत्री अंगद यादव ने भतीजे मनोज यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जिसके बाद डॉ. पीयूष ने भाजपा को छोड़ कर बसपा में चले गये। अब बसपा ने उन्हें उसी सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

No comments