Breaking Reports

अवैध शराब फैक्टरी संचालक नदीम मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का इनाम था घोषित



आजमगढ़ : जिले में जहरीली शराब काण्ड के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में 50 हजार रुपये का इनामी व अवैध शराब फैक्टरी संचालक नदीम पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जनपद पुलिस ने मंगलवार की रात अहरौला थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी थी। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। फैक्टरी संचालक नदीम व उसके तीन भाई और दो अन्य आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल हो गए थे। एसपी अनुराग आर्य ने सभी फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं देर रात डीआईजी अखिलेश कुमार ने अवैध शराब फैक्टरी संचालक नदीम व उसके भाइयों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दी थी। पुलिस की चार टीमें अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी में लगी थीं।

अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया सोफीपुर मोड़ के पास गुरुवार को तड़के नदीम से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में नदीम के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी नदीम के तीन भाई व दो अन्य आरोपितों की तालाश में जुटी हुई है।

No comments