Breaking Reports

तिलक के दिन युवक को गोली मरने वाला गिरफ्तार



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक को उसके तिलक के दिन ही गोली मार दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार की सुबह सिकरौर सहबरी बाजार के समीप गोली मारकर युवक को घायल करने के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।

सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी विशाल यादव (26) पुत्र राजबहादुर यादव की 20 फरवरी को तिलक थी। उसी दिन गांव के ही पंकज उर्फ पिंटू यादव ने पुराणी रंजिश को लेकर विशाल को गोली मार दी थी। गोली से घायल विशाल का इलाज निजी अस्पताल में अभी भी चल रहा है। घायल के पिता ने गांव के ही पंकज उर्फ पिटू, चंद्रशेखर यादव, अतुल एवं विशाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुख्य आरोपित पंकज यादव उर्फ पिटू को सिकरौर बाजार स्थित शराब ठेका के सामने से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

No comments