Breaking Reports

अखिलेश यादव ने जारी किया समाजवादी वचन-पत्र, किये बड़े वादे



लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'समाजवादी वचन पत्र' नाम से घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा 'हमने साल 2012 के चुनावी घोषणापत्र में जो भी कहा वह तो किया ही, बल्कि जो नहीं कहा था, वह काम भी किए।'

सपा के घोषणापत्र में क्या है खास

सभी फसलों के लिए एमएसपी दी जाएगी और गन्ना किसानों के लिए 15 दिनों में भुगतान किया जाएगा।

सभी किसानों को 4 साल के भीतर यानी 2025 तक कर्ज मुक्त किया जाएगा।

सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

2 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को दो बोरी डीएपी और पांच बोरी यूरिया मुफ्त दी जाएगी।

किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही स्मारक भी बनाया जाएगा।

घरेलू इस्तेमाल की जाने वाली बिजली 300 यूनिट फ्री होगी।

सभी बीपीएल परिवारों को 2 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

दोपहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल और ऑटो रिक्शा वालों को तीन लीटर पेट्रोल या 6 किलो सीएनजी मुफ्त दी जाएगी।

डायल 1809 मजदूर पावर लाइन की स्थापना की जाएगी।

CCTV कैमरा और ड्रोन सर्विलांस किया जाएगा।

पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 15 मिनट से कम करने की कोशिश होगी।

सभी थानों व तहसीलों से भ्रष्टाचार कम किए जाएंगे।

हर जिले में मॉडल स्कूल की स्थापना और यूनिवर्सिटी में सीटों को दोगुना किया जाएगा।

12वीं पास सभी छात्रों लैपटॉप वितरित किया जाएगा।

 हेल्थ बजट को मौजूदा स्तर से 3 गुना ज्यादा किया जाएगा।

 उद्योगों के लिए सिंगल रूफ क्लियरेंस सिस्टम बनाया जाएगा।

 ईऑफिस मोबाइल ऑफिस की स्थापना की जाएगी।

 पुरानी पेंशन योजना को बहाल करते हुए 2005 से पहले की व्यवस्था लागू की जाएगी।

किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज मुक्त किया जाएगा ऋण मुक्ति कानून बनेगा। अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट बनेगा।

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण।

केजी से पीजी तक की शिक्षा लड़कियों के लिए मुफ्त होगी। 12वीं पास करने पर लड़कियों को 360000 की राशि दी जाएगी।

समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत जरूरतमंत महिलाओं और बीपीएल परिवारों को हर साल 18000 रुपए पेंशन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ 1 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगा।

समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित होंगे।

अंत्योदय योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा।

कॉल सेंटर और वृद्धा आश्रम चलाया जाएगा।

UP पुलिस बल में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व।

 संविदा की व्यवस्था खत्म की जाएगी।

शिक्षा से जुड़ी भर्तियां 1 साल में भरी जाएंगी।

साइबर क्राइम पर कंट्रोल के लिए सभी जिलों में साइबर यूनिट बनाई जाएगी।

सीएम जनसुरक्षा सेल का गठन होगा।

No comments