सपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा ने मेंहनगर सीट पर उतारा प्रत्याशी, जानें कौन हैं पूजा सरोज
आजमगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा ने 10 में से 9 सीटों पर पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी थी। एक विधानसभा सीट मेहनगर पर पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। सपा ने इस सीट को अपने सहयोगी ओमप्रकश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के हवाले कर दी थी। सुभासपा ने बुधवार को इस सीट से नए प्रत्याशी पूजा सरोज को मैदान में उतारा है।
पार्टी ने मेंहनगर सुरक्षित सीट पर नामांकन से बुधवार शाम को प्रत्याशी पूजा सरोज के नाम की घोषणा हुई थी और गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल किया। हालांकि पूजा सरोज सपा की साइकिल निशान से ही चुनाव लड़ेंगी। मेंहनगर से सपा के कल्पनाथ पासवान वर्तमान में विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने दुबारा उनको टिकट नहीं दिया। 2012 में सपा से चुनाव जीते पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बृजलाल सोनकर व पूर्व विधायक रामजग तथा बसपा से कई बार विधायक रह चुकी व पूर्व मंत्री विद्या चौधरी भी इस बार सपा से टिकट मिलाने का इंतज़ार कर रहे थे।
युवा प्रत्याशी पूजा सरोज की सास भानमती सरोज भले ही सपा के महिला संगठन में रही हैं लेकिन पूजा सरोज का कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। पूजा सरोज के पति राजीव कुमार एआरटीओ हैं। उनके पिता पीसीएस अधिकारी है।
No comments