Breaking Reports

जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट से प्रत्याशी का प्रचार, आरोपी कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज



आजमगढ़ : जिलाधिकारी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक प्रत्याशी के प्रचार की सामग्री अपलोड कर दी गई। जानकारी होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

जिला सूचना कार्यालय में संविदा कर्मी निखिल श्रीवास्तव कंप्यूटर आपरेटर है। निखिल ट्विटर अकाउंट से लेकर सोशल मीडिया की गतिविधियों को संचालित करता है। आरोप है कि निखिल ने जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट से एक प्रत्याशी की प्रचार सामग्री प्रसारित कर दी। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने जिला सूचना अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया। जांच में संविदा कर्मी निखिल श्रीवास्तव की संलिप्तता पाई। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार ने नगर कोतवाली में संविदा कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

No comments