Breaking Reports

मुंबई से आजमगढ़ आई चचेरी बहनों की पोखरी में डूबने से मौत



आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र में रविवार को दो किशोरियों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरी बहन थीं और मुंबई से गांव-घर घूमने के लिए आईं थीं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पवई थाना क्षेत्र के चिरमार गांव निवासी नजमा (14) पुत्री मो. ताहिर और फारेहा (13) पुत्री अजीज मुंबई में अपने चाचा शकील के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। नजमा कक्षा नौ और फारेहा कक्षा आठ की छात्रा थी। 15 दिन पहले वह अपने चाचा के साथ गांव-घर घूमने के लिए आई थी। रविवार सुबह वह घर के पीछे स्थित पोखरी के किनारे खेल रही थी। तभी नजमा का पैर फिसला और पोखरी में जा गिरी उसे बचाने के चक्कर में फारेहा भी पोखरी में गिर गई। डूबने के दौरान चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे लोगों का प्रयास भी व्यर्थ हो गया। बेटियों की चीख की भनक लगी तो परिजन भागकर मौके पर पहुंच गए। आनन फानन दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

No comments