Breaking Reports

यूपी विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को, ये वरिष्ठ नेता हो सकते हैं अध्यक्ष



लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 29 मार्च को होगा। इसके लिए विधानसभा सदस्य 28 मार्च दोपहर दो बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नए सत्र में नए विधानसभा अध्यक्ष के नामांकन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस प्रक्रिया के लिए प्रोटेम स्पीकर चुन लिया गया है। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार महाना को स्पीकर बनाया जाना लगभग तय हो गया है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

    योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में हृदय नारायण दीक्षित यूपी विधानसभा के स्पीकर थे। वहीं आज प्रोटेम स्पीकर के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रमापति शास्त्री को शपथ दिलाई। ये सभी विधायकों को शपथ दिलाने का कार्य करेंगे। अब विधानसभा अध्यक्ष के लिए कानपुर की कैंट सीट से विधायक निर्वाचित हुए सतीश महाना का नाम सबसे आगे है। सतीश महाना कानपुर की कैंट सीट से 5 बार विधायक चुने जा चुके हैं, जबकि नए परिसीमन के बाद वह कानपुर की महराजपुर सीट से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सपा के फतेह बहादुर सिंह को कड़ी शिकस्त दी है। सतीश महाना 82,261 मतों से विजयी हुए हैं। बता दें, महाना 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आठवीं बार विधायक बने हैं। सतीश महाना पिछली योगी सरकार के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे।

No comments