सिपाही बन शिक्षक से लूटे 18 हजार रुपये
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर एक शिक्षक से 18 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया है।
जीयनपुर के मिर्जापुर मालटारी गांव निवासी राजदेव सिंह हरैया ब्लाक के चिलबिली दान चिलबिली गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। सोमवार की देर शाम वे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। अभी वे कसड़ा आईमा गांव के पास ही पहुंचे थे कि पुलिस वर्दी में बाइक सवार ओवरटेक कर उन्हें रोका और कहा कि कब से तुमको रोक रहा हूं क्यों नही रुके। मैं जीयनपुर थाने का सिपाही हूं। इसके बाद बदमाश ने शिक्षक की तलाशी लिया और कुल साढ़े 22 हजार रुपये निकाल लिया।
शिक्षक ने जीयनपुर कोतवाली पर बात कराने को कहा तो बदमाशों ने पर्स में कुछ पैसे रख दिए और 18 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

No comments