Breaking Reports

मायके गयी पत्नी की विदाई न होने पर पति ने की आत्महत्या



आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाोर्टम के लिए भेज दिया। मृतक मायके गयी पत्नी की विदाई न होने से नाराज था।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी राहुल रविवार की रात सबके साथ भोजन कर कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की शंका हुई। जगाने के लिए गई तो दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखा तो साड़ी के सहारे चुल्ले से लटकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, राहुल पत्नी एक सप्ताह पूर्व दो दिन के लिए अपने मायके रानी की सराय थाना के नोनारी गांव गई थी। शनिवार को राहुल पत्नी को लिवाने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी को संग चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आई। पत्नी के न आने से राहुल तनाव में रह रहा था। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

No comments