Breaking Reports

दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग समेत दो गिरफ्तार



आजमगढ़ : अलग-अलग थाना पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिधारी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।

सिधारी थाने की पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर जाफरपुर पावर हाउस के पास से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक सिधारी स्वतंत्र देव सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी केदार यादव (70) है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केदार यादव के खिलाफ रेप और धमकी देने की धारा में एक महिला ने केस दर्ज कराया है।

वहीं, रौनापार थाने की पुलिस ने किशोरी का अपहरण करके उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चांदपट्टी बाजार के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रामविजय रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ गांव की एक महिला ने केस दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप था कि आरोपी 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण करके उससे रेप किया है।

No comments