Breaking Reports

पीएम आवास दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत, दो कर्मचारी बर्खास्त



आजमगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत घर बनाने के लिए किस्त दिलाने के नाम पर दो लोगों से वसूली का मामला प्रकाश में आया है। वसूली की शिकायत होने पर डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देश पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (पीओ डूडा) एके पांडेय ने जांच की। जिसमें दो सर्वेयर/जेई दोषी पाए गए। जिसे लेकर पीओ डूडा दोनों सर्वेयरों को बर्खास्त कर दिया।

नगर पंचायत बूढ़नपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत डूडा विभाग द्वारा आवास बनाए जा रहे हैं। इसके तहत शासन स्तर पर कार्यदायी संस्था बीएलजी की देखरेख में जनपदों में कार्य करवाया जा रहा रहा है। इसके तहत जिला स्तर पर जिला समन्वयक और उनके अंडर जेई रखे गए हैं। इसी के तहत बूढ़नपुर में तैनात राकेश गुप्ता और विपिन कुमार चौधरी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायतें आ रही थीं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी के पास पहुँची तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय काे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीओ डूडा ने 50-60 लाभार्थियों का बयान लिया, जिसमें एक लाभार्थी ने दो हजार रुपये और दो लाभार्थी ने पांच-पांच हजार रुपये देने की बात कही। सर्वे कंपनी के दोनों आरोपित कर्मचारियों से पूछताछ में पुष्टि हुई। इससे उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया।

No comments