धक्कामार एंबुलेंस मामले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सीएमओ से मांगी रिपोर्ट
आजमगढ़ : अहरौला सीएचसी पर तैनात 108 एंबुलेस को धक्का मारते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने स्वास्थ्य विभाग की पोल दी। मामला लखनऊ तक पहुंच गया। समाचार पत्र में छपी खबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
शनिवार की शाम एक मरीज को लेकर कहीं जा रही एंबुलेंस सीएचसी पर स्टार्ट ही नहीं हुई। लोगों ने उसे कुछ दूर तक धक्का दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो गया।
स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मामले को संज्ञान में लिया और सीएमओ आजमगढ़ को प्रकरण में जिम्मेदारी निर्धारित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी से भी रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति हो इसके लिए कठोर कदम उठाने के लिए आदेश दिये हैं।


No comments