Breaking Reports

गैगेस्टर एक्ट में फरार 10 अपराधियों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित



आजमगढ़ : जिले में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी की कवायद जारी है। थाना देवगांव व जीयनपुर में गैंगस्टर में पाबंद फरार चल रहे 10 आरोपियों पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

एसपी ने बताया कि थाना देवगांव पुलिस ने एकलाख, वाजिद, शाकिब निवासी कटौली खुर्द थाना देवगांव, सद्दाम पुत्र एकलाख निवासी चिउटही थाना गम्भीरपुर, हैदर अली व अब्दुल हकीम निवासी सदर बाजार थाना कैन्ट जनपद वाराणसी तथा जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने रजनीश यादव निवासी मैगापुर, नागेंद्र यादव, राकेश यादव और राहुल यादव निवासी केशवपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

अभी तक सभी 10 आरोपी फरार चल रहे है। अब इन सभी आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को इनाम की राशि दी जाएगी और नाम भी गापनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ और फरार चल रहे आरोपियों पर भी जल्द इनाम घोषित किया जाएगा।

No comments