अतिक्रमण करने वाले 38 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ : बुधवार को शहर के हाफिजपुर से पहाड़पुर चौराहे तक सड़क पर अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण करने वाले 38 दुकानदारों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआइजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य ने एक दिन पूर्व ही कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
शासन ने शहरों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को डीआइजी और एसपी शहर में पैदल गश्त पर निकले तो वस्तुस्थिति देख कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस कर्मियों ने इन इलाकों में सड़क तक हुए अतिक्रमण का वीडियो संग फोटो भी लिया था। पुलिस ने बुधवार को 38 दुकानदारों पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अपनी निर्धारित सीमा के अंदर ही सामान रखें। कुछ दुकानदार सड़क के काफी हिस्से तक अस्थायी अतिक्रमण किए हुए थे।

No comments