10 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
आजमगढ़ : फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने वाले 10 शिक्षकों की पहचान के बाद अब उनके विरुद्ध कार्यवाई शुरू हो गयी है। बेसिक शिक्षा के महानिदेशक ने बीएसए को फर्जी शिक्षकों की सूची भेजकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने पत्र जारी कर एसटीएफ द्वारा चिन्हित संदिग्ध शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था।
महानिदेशक की ओर से भेजी गई दस शिक्षकों की सूची में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमीन दसावं ब्लाक संसाधन केंद्र अतरौलिया में सहायक अध्यापक नंद लाल, नेहा शुक्ला सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सीही विकासखंड सठियांव, प्रमोद कुमार सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पिछौरा, राजा राम सहायह अध्यापक प्राथमिक विद्यालय छीरीब्राह्मण, अजीत कुमार यादव, गोविंद पांडेय कंपोजिट विद्यालय फदगुदिया पवई, धीरज सिंह कश्यप सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गोमाडीह ठेकमा, अविनाश प्रजापति सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा पठकौली अतरौलिया, राजेश कुमार चौबे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय राजापट्टी अहरौला व आशुतोष सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर साउथ विकास खंड तरवां का नाम शामिल है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि एसआईटी की जांच में कई शिक्षक फर्जी पाए गए थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

No comments