Breaking Reports

अनियंत्रित ट्रेलर पुलिया की रेलिंग से टकराया, चालक घायल


आजमगढ़ : गुरुवार की भोर में जीयनपुर बाजार में अनियंत्रित ट्रेलर पुलिया की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे के कारण बाजार में जाम लग गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी लगा कर ट्रेलर को हटाया गया।

गुरुवार की भोर में ट्रेलर का स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर जीयनपुर बाजार के पास स्थित पुलिया की रेलिंग से टकरा गया। इसके चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। सुबह बुलडोजर से ट्रेलर को हटाया गया। बनारस से गिट्टी लादकर ट्रेलर गोरखपुर जा रहा था। जीयनपुर बाजार में स्टेयरिंग फेल हो जाने के चलते मछली मार्केट के पास रेलिंग से टकराकर खड़ा हो गया। ड्राइवर भानु प्रसाद और खलासी सोती निवासी सिकरीगंज, गोला, संत कबीरनगर को मामूली चोट लगी।

No comments