Breaking Reports

फर्जी संस्था बनाकर बालिकाओं से ठगी करने वाली दो बहने गिरफ्तार



आजमगढ़ : नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर बालिकाओं को ठगने वाली महिला गिरोह की सरगना सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। एक महिला ने ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकातय दर्ज कराई। इस शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लिया और तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए शहर कोतवाल को निर्देश दिए।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गुरुटोला निवासी ममता पत्नी वीरेंद्र ने तहरीर दी थी। आरोप था कि दो लड़कियां पूजा कन्नौजिया एवं मुस्कान कन्नौजिया विगत मई माह से आवेदिका के घर पर आकर उनकी लड़की शालिनी को अपनी संस्था स्मार्ट ब्रिज जिसे भारत सरकार की संस्था बताकर कंप्यूटर सिखाने के नाम पर 15,500 रुपये विभिन्न किस्तों में जमा कराएं। साथ ही सादा फार्म गुरुकुल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजिकल एजुकेशन की रसीद एवं आयकर विभाग भारत सरकार का एक प्रमाण पत्र दिया। इतना ही नहीं शालिनी के साथ पढ़ने वाली गुड़िया से 6,300 रुपये तथा मुस्कान से 5,500 रुपये जमा कराएं।

ट्रेनिंग के दौरान शालिनी ने बताया कि यह फर्जी संस्था है और लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें और लोगों से 15000 जमा कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उसका कमीशन देने की बात कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने 15-15 हजार रुपए ठगने वाली सरगना पूजा कन्नौजिया निवासी ग्राम भगवानपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर व उसकी बहन मुस्कान कन्नौजिया को बुधवार को चौकी प्रभारी बदरका अश्विनी कुमार मिश्रा व हमराही फोर्स द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

No comments