माफिया मुख्तार अंसारी व अखंड प्रताप सिंह के 5 सहयोगियों के खिलाफ गुंडा एक्ट
आजमगढ़ : प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया मुख्तार अंसारी के 2 सहयोगियों तथा अखंड प्रताप सिंह के 3 सहयोगियों के खिलाफ गुंडा निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को बताया कि प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया अखंड प्रताप सिंह के 3 सहयोगियों चंदन सिंह उर्फ मनीष सिंह उर्फ जोजो, सुनील सिंह व अमित सिंह निवासी टोडर थाना मेंहनगर तथा माफिया मुख्तार अंसारी के 2 सहयोगियों नवीन सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह निवासी मानपुर व सोहन पासी निवासी बिरपुर थाना मेंहनगर के विरूद्ध 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

No comments