Breaking Reports

जनरथ सेवा बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत



आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के पिपरही गांव में बुधवार की शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार की शाम रोडवेज की जनरथ सेवा बस दोहरीघाट की तरफ से आ रही थी, जबकि बाइक सवार दोहरीघाट की तरफ जा रहे थे। पिपरही गांव स्थित धर्मकांटा के समीप दोनों की टक्कर हो गई। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बस में फंसकर घिसटते हुए लगभग 200 मीटर दूर जाकर दम तोड़ दिया। एक युवक की पहचान जेब से मिले कागजात के आधार पर शीबू यादव निवासी ग्राम खुशामदपुर, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ के रूप में हुई, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि परिवार के लोग अभी नहीं पहुंचे हैं।

No comments