Breaking Reports

लूट व छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना के घर चस्पा हुई नोटिस



आजमगढ़ : शहर में लूट, छिनैती, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को सिधारी थाने की पुलिस ने घर पर कोर्ट से जारी सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान/हीरापट्टी गांव निवासी देवदत्त गोंड़ पुत्र श्यामप्यारे गोंड़ की एक गैंग थी। इस गिरोह के शातिर देर शाम को एक साथ बाइक से निकलते थे। सिधारी थाना क्षेत्र और शहर कोतवाली क्षेत्र में सुनसान स्थान पर खड़े लोगों को भयभीत करके उन्हें लूट लेते थे। इस गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन देवदत्त गोंड़ अभी भी फरार चल रहा। 

उसकी गिरफ्तारी न होने पर अदालत द्वारा सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस जारी किया। शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस के सहयोग से फरार बदमाश देवदत्त गोंड़ के घर पर कोर्ट से जारी नोटिस चस्पा की गई। साथ ही उसके जल्द ही कोर्ट में हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई गई। सिधारी थाने पर तैनात दरोगा सुनील कुमार सरोज ने बताया कि देवदत्त के बड़े भाई विजय और भाभी पूजा देवी के समक्ष नोटिस चस्पा कराई गई।

No comments