Breaking Reports

लूट की योजना बना रहे हिस्ट्रीशीटर समेत गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चार फरार


आजमगढ़ : रानी की सराय पुलिस ने बुधवार को लूट की योजना बना रहे हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पिकअप व हथियार बरामद हुआ है। गिरोह के चार सदस्य अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले।

उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बुधवार की रात को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश इकट्ठा होकर लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस की दो टीम चकखैरूल्लाह तिराहे के पास पहुंच गई, जहां बदमाश एक टाटा मैजिक गाड़ी की आड़ में बात करते दिखे। जवानों ने घेराबंदी की, तो बदमाश हड़बड़ा कर भागने लगे। पुलिस ने तीन लोगों त्रिलोकी नाथ यादव निवासी ईश्वरपुर, सूरज कुमार निवासी खलिलाबाद व यशवंत कुमार निवासी सैफपुर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से तमंचा, दो कारतूस, पेचकस व चाभी का गुच्छा बरामद हुआ। पुलिस ने बिना नंबर की टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर यशवंत के पिता विष्णु के नाम का निकला।

पुलिस फरार बदमाश अनिल यादव निवासी खैरा, विशाल यादव निवासी अंधौरी, रितेश यादव निवासी रूदरी व सत्यम यादव निवासी खैरपुर की तलाश में जुट गई है। उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि लुटेरा गैंग में सात-आठ सदस्य है। गिरोह का सरगना त्रिलोकी नाथ यादव रानी की सराय टाप टेन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर भी है।

No comments