Breaking Reports

दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, एक पर 15 तथा दूसरे पर 25 हज़ार का था इनाम


आजमगढ़ : देवगांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार का इनामी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, तो 15 हजार के इनामी को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया।

देवगांव थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पांडेय बुधवार की सुबह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि 15 हजार रुपये का इनामी एखलाक कटौली बुजुर्ग गांव में आया है। जब तक पुलिस पहुँचती तब तक ग्रामीणों ने ही उसे घेरकर पकड़ लिया। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख वह भागने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में हल्की चोट आ गई। पुलिस ने उसे मरहम-पट्टी कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार की देर रात करिया गोपालपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागना चाहा, तभी पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह 25 हजार रुपये का इनामी अजीत यादव निवासी ग्राम एकौनी, थाना केराकत, जौनपुर है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।

No comments