Breaking Reports

4.64 लाख के फर्जीवाड़े का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार


आजमगढ़ : मेंहनगर थाना पुलिस ने शनिवार को सरकारी धन के गबन के आरोप में पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया। हटवां गांव में बन रहे पंचायत भवन में चार लाख 64 हजार 431 रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से दो लोग अभी फरार चल रहे हैं।

सहायक विकास अधिकारी विकास खंड मेंहनगर जनार्दन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 9 जून को रिपोर्ट दर्ज की थी। पूर्व प्रधान रामअवध यादव पुत्र सकलदीप यादव निवासी हटवा थाना मेंहनगर, सूरज कुमार पुत्र श्रीपत राय (पूर्व सचिव) व जयराम सिंह चौहान (अवर अभियन्ता) पर सरकारी पंचायत भवन बनवाने में चार लाख, 64 हजार 431 रुपये का गबन करने का आरोप लगाया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उप निरीक्षक शिवकुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त रामअवध यादव पुत्र सकलदीप यादव निवासी हटवा खालसा को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया है।

No comments