Breaking Reports

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह डीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पूर्व मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी दीपिका पुत्री पत्नी जियालाल की शादी 20 अक्तूबर 2021 को सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी रामभुवन पुत्र बेचू के साथ हुई थी। शादी के दो महीने बाद से ही घरवाले दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता को तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। इस दौरान दीपिका गर्भवती हो गई। दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। दीपिका की मां दुर्गावती ने आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए ही ससुराल पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दुर्गावती ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति राम भुवन पुत्र बेचू, बेचू (ससुर), इसरावती पत्नी बेचू व मंजू के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

No comments