एसपी ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियो का किया ट्रांसफर
आजमगढ़ : कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियो का फेरबदल किया गया। विभिन्न थानों पर काफी समय से एक ही स्थान पर जमें 238 पुलिसकर्मियों को दूसरे थाना, चौकी पर भेजा गया। इसके साथ डायल 112 पर तैनात 118 पुलिस कर्मियों में फेरबदल हुआ।
एसपी ने उपनिरीक्षक गिरीश कुमार का ट्रांसफर रद्द करते हुए उन्हें मुबारकपुर थाने पर कर दिया। इसी प्रकार हौसला प्रसाद सिंह का मुबारकपुर से कंधरापुर ट्रांसफर कर दिया। एसपी ने यूपी 112 में 4 वर्षों से अधिक समय से नियुक्त कर्मियों की समीक्षा कर उनके स्थान पर दो उपनिरीक्षक व 118 नये कर्मियों (25 मुख्य आरक्षी, 80 आरक्षी व 13 महिला आरक्षी) को दूसरे स्थान पर नियुक्त किया गया। जनपद के विभिन्न थानों से 238 आरक्षियों का तबादला किया गया है। जिसमें महिला आरक्षी भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस में तीन साल से अधिक समय से जमे हुए 11 आरक्षी (दो महिला आरक्षी तथा नौ आरक्षी) का तबादला किया गया है। 16 मुख्य आरक्षी, 30 मुहर्रिर और 22 पैरोकार का भी एक थाना से दूसरे थान में तबादला किया है।
No comments