बेहोशी की हालत में चादर में लिपटी मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका
आजमगढ़ : जीयनपुर कोवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह तालाब किनारे बेहोशी की हालत में चादर में लिपटी हुई एक किशोरी मिली। टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने किशोरी को देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया।
जीयनपुर कोवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी गुरुवार रात भोजन करने बाद मंडई में सो गई थी। शुक्रवार सुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब किनारे बेहोशी की हालत में मिली। वो एक चादर में लिपटी थी। टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने किशोरी को देखकर शोर मचाया। थोड़ी की देर में गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। आनन-फानन किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी की हालत देख परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। कोतवाल प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि जांच चल रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
No comments