Breaking Reports

स्वामी प्रसाद मौर्य का चौंकाने वाला बयान, मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देकर बनाया गया मजाक...


लखनऊ : सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने को अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारत रत्न के योग्य थे, लेकिन पद्म विभूषण देकर उनका मजाक बनाया है। यह बीजेपी की घटिया सोच को दर्शाती है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, “भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।”

No comments