क्रिकेटर Sarfaraz Khan ने कश्मीर की रोमाना से किया निकाह
Sarfaraz Khan Marriage : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। मूल रूप से आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के बासूपार गांव के रहने वाले सरफराज खान मुंबई में रहते हैं। सरफराज ने कश्मीर की रोमाना जहूर लड़की से निकाह किया है। उनकी यह शादी कश्मीर में शोफिया जिले के पशपोरा गांव में हुई है। क्रिकेटर सरफराज ने यह शादी चुपके से रचाई है। मगर उनकी शादी के कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज खान और रोमाना जहूर की मुलाकात दिल्ली में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद सरफराज ने पूरा मामला अपने परिवार वालों को बताया। इसके बाद सरफराज के परिवार के लोग बेटे का रिश्ता लेकर कश्मीर पहुंचे। जिसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। कश्मीर की रहने वाली रोमाना दिल्ली में एमएससी कर रही हैं।
रोमाना से शादी के बाद सरफराज ने कहा कि कश्मीर में शादी करना किस्मत में था। इसलिए उन्होंने यहां आकर शादी की। वहीं टीम इंडिया में एंट्री को लेकर सरफराज ने कहा कि एक अगर अल्लाह की मर्जी हुई तो वह एक दिन भारत के लिए जरूर खलेंगे।
सरफराज खान भारतीय घरेलू क्रिकेट के स्टार प्लेयर हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। मगर बदकिस्मती से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सरफराज को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई। सरफराज ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए क्रिकेट खेली है। IPL में वो पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी खेल चुके हैं।

No comments