Breaking Reports

3 बच्चों की मां पांचवें प्रेमी के साथ फरार, बच्चों को लेकर पिता लगा रहा न्याय की गुहार



आजमगढ़ : जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी अपने पांचवे प्रेमी के साथ भाग गई है। शख्स अपने 3 बच्चों को लेकर पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पीड़ित युवक के मुताबिक, उसकी पत्नी ने पहले 3 शादियां की। फिर उसने अपने तीनों पतियों को छोड़ दिया। फिर उसने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ चौथी शादी कर ली। इस शादी से उसे 3 बच्चे हुए। पति का कहना है कि 9 साल साथ रहने के बाद अब फिर वह अपने पांचवे प्रेमी के साथ भाग गई है।

अहरौला थाना क्षेत्र के चकब्राभानी गांव का रहने वाला अनिल राजभर अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए चंडीगढ़ में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई थी। मुलाकात,धीरे-धीरे प्यार में बदली और मामला आगे बढ़ा। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। अनिल राजभर शादी करने के बाद पत्नी रीना को लेकर अपने गांव आ गया। 9 साल साथ रहने के दौरान उसके 3 बच्चे हुए। अब अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी रीना लोगों को झांसा देकर शादी करती है और फिर कुछ साल रहने के बाद वह फरार हो जाती है। उसके चक्कर में आकर ना जाने कितने युवकों की जिंदगी बर्बाद हो गई है।

पीड़ित पति अनिल के मुताबिक, अब उसकी पत्नी पांचवे प्रेमी के साथ भाग गई है। इससे पहले भी उसने जो तीन शादियां की थी, उसमें भी उसने अपने पतियों को 1, 2 या 3 सालों में छोड़ दिया था। फिर उसने मुझे अपने प्यार में फंसाया और शादी कर ली। मेरे साथ 9 साल रहने के बाद और 3 बच्चे होने के बाद अब वह फिर अपने पांचवे प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जबकि तीनों छोटे बच्चों को यही छोड़ गई है।

पीड़ित पति ने बताया, पत्नी किसी शख्स से फोन पर बात करती थी। एक दिन जब इसके बारे में पत्नी से पूछा तो उसने बात इधर-उधर कर दी। मगर वह 3 जुलाई की रात करीब 8 बजे अपने पांचवे प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मगर पुलिस भी उसकी पत्नी को अभी तक खोज नहीं पाई है।

रीना के अपने पांचवें प्रेमी के संग फरार होने का मामला सुर्खियों में बना है। हैरत इस बात पर जताई जा रही है कि वह अन्य पतियों के साथ अपनी पहचान कैसे छुपा लेती थी। इस बार भी उसने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड छोड़कर एक नई पहचान बनाते हुए पांचवें प्रेमी संग फरार हो गई है।

No comments