Breaking Reports

छात्र को मारने पीटने के मामले में प्रधानाचार्य व अध्यापक गिरफ्तार

 



आजमगढ़ : जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा स्थित श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज में छात्र को पीटने व धूप में खड़ा कराने के मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य और अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 20 दिन बाद छात्र के विद्यालय आने से नाराज होकर प्रधानाचार्य और शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव निवासी अखिलेश के शिकायत दर्ज़ करा बताया कि, उसका पुत्र अभिषेक (15) सेहदा स्थित श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है। 10 दिन पहले उसकी आंख में समस्या आ गई। जिसके कारण वह स्कूल नहीं जा पा रहा था। उसका डॉक्टर के यहां इलाज कराया जा रहा था। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णा यादव व अध्यापक अजीत यादव ने उससे स्कूल न आने का कारण पूछा। अभिषेक ने आंख में परेशानी होने से स्कूल न आने की बात कही। जिससे नाराज होकर दोनों जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे कमरे में ले गए और जमकर पीटा। इसके बाद उसे कड़ी धूप में खड़ा कराया। जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके बाद अभिषेक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अखिलेश ने इस मामले में प्रधानचार्य व उपप्रधानाचार्य के विरुद्ध तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आज शनिवार को प्रधानाचार्य व अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments