Breaking Reports

आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने एक बार फिर धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा

  


आज़मगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। सपा की इस नई लिस्ट में 6 उम्मीदवारों का नाम है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है। आजमगढ़ में फिर एक बार भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और  धर्मेंद्र यादव के बीच जंग देखने को मिलेगी।

सपा की इस लिस्ट में आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, गौतमबुद्धनगर से डॉ महेंद्र नागर, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार को टिकट गया दिया है। इसके साथ ही मिश्रिख से सपा ने अपना उम्मीदवार बदलते हुए मनोज कुमार राजवंशी को चुनावी मैदान में उतारा है। मिश्रिख सीट पर सपा ने पहले रामपाल राजवंशी को उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि अब सपा ने इस सीट पर मनोज कुमार राजवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने यूपी में अब तक 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले सपा की चार लिस्ट जारी हुई हैं, जिनमें कई उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है।

आजमगढ़ में फिर एक बार भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और  धर्मेंद्र यादव के बीच जंग देखने को मिलेगी। साल 2022 में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव ने धर्मेंद्र यादव को 8 हजार वोटों से हरा दिया था। अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आजमगढ़ की सीट को छोड़ दिया था। निरहुआ को उपचुनाव में 3 लाख 12 हजार वोट मिले थे तो धर्मेंद्र यादव को 3 लाख 4 हजार वोट मिले। इसके अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी के शाह आलम गुड्डू जमाली को 2 लाख 66 हजार वोट हासिल किए थे। 

2019 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी जीत हासिल की थी। उन्हें 6 लाख 21 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव रहे, जिन्हें 3 लाख 61 हजार वोट मिले थे। 2019 में सपा-बसपा एक साथ चुनाव लड़ी थी, जिसका सीधा फायदा इस सीट पर अखिलेश यादव को हुआ था।

भाजपा ने एक बार फिर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर भरोसा जताते हुए आजमगढ़ से मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ सपा ने भी एक बार फिर धर्मेंद्र यादव पर दांव लगाया है।

No comments