Breaking Reports

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सपा ने अब तक उतारे 40 से ज्यादा उम्मीदवार, देखें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव



लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल से होगा, जिसके मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटे हैं। समाजवादी पार्टी ने अब तक 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।  सपा ने डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत 40 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जानिए यूपी में सपा के टिकट पर कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।

बदायूं - शिवपाल यादव

मैनपुरी - डिंपल यादव

आजमगढ़ - धर्मेंद्र यादव

फिरोजाबाद - अक्षय यादव

एटा - देवेश शाक्य

खीरी - उत्कर्ष वर्मा

धौरहरा - आनंद भदौरिया

उन्नाव - अनु टंडन

फर्रुखाबाद - नवल किशोर शाक्य

अकबरपुर - राजा रामपाल

बांदा - शिव शंकर सिंह पटेल

फैजाबाद - अवधेश प्रसाद

आंबेडकर नगर - लालजी वर्मा

बस्ती - राम प्रसाद चौधरी 

गोरखपुर - काजल निषाद 

गाजीपुर - अफजाल अंसारी 

मुजफ्फरनगर - हरेंद्र मलिक

आंवला - नीरज मौर्य 

शाहजहांपुर-सुरक्षित - राजेश कश्यप 

हरदोई- सुरक्षित - ऊषा वर्मा 

मोहनलालगंज- सुरक्षित - आर के चौधरी

प्रतापगढ़ - एसपी सिंह पटेल 

बहराइच -सुरक्षित - रमेश गौतम

गोंडा - श्रेया वर्मा 

चंदौली - वीरेंद्र सिंह

कैराना - इकरा हसन 

बरेली - प्रवीण सिंह ऐरन

हमीरपुर - अजेंद्र सिंह राजपूत       

बिजनौर - यशवीर सिंह

नगीना - मनोज कुमार

अलीगढ़ - बिजेन्‍द्र सिंह

हाथरस - जसवीर बाल्मीक 

लालगंज - दरोगा सरोज 

गौतमबुद्ध नगर - डॉ. महेंद्र नागर

सुल्तानपुर - भीम निषाद

इटावा - जितेंद्र दोहरे

जालौन - नारायण दास अहिरवार

मिश्रिख - मनोज कुमार राजवंशी

संभल - जियाउलरहमान वर्क 

बागपत - मनोज चौधरी

गौतमबुद्ध नगर - राहुल अवाना

पीलीभीत - भगत सरन गंगवार 

घोसी - राजीव राय 

मिर्जापुर - राजेंद्र सिंह बिंद 

बिजनौर - दीपक सैनी 

मुरादाबाद - रुचि वीरा 

रामपुर - मोहिब्बुल्लाह नदवी 

    मेरठ से सपा ने भानु प्रताप सिंह का भी टिकट काटा है। उनकी जगह अभी किसी अन्य का नाम घोषित नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी अब तक 45 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है। यूपी में सपा इंडिया गठबंधन के तहत 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, गठबंधन के तहत कांग्रेस 17 और TMC 1 सीट पर चुनावी मैदान में है। सपा ने तृणमूल कांग्रेस के लिए भदोही लोकसभा सीट छोड़ी है।


No comments