Breaking Reports

पिता का शव घर के बाहर, पुलिस को देखकर बेटे हुए फरार



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन में पैसे को लेकर लड़ाई झगड़े के दौरान दो पुत्रों ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद वह उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और दोनों बेटे फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरदह थाना क्षेत्र के अजाउर गांव निवासी राजेन्द्र राजभर (55) की मंगलवार को उसके ही पुत्रों ने मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि अमित और सुमित ने कुल्हाड़ी और चाकू से पिता की हत्या कर दी। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी थी लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली। दोनों भाई फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस पहुंची तब राजेन्द्र की पत्नी सियादेवी शव के पास बैठी थी। उसने बताया कि पड़ोसी विनोद राजभर की पुत्री की दो दिन बाद शादी है। विनोद की पत्नी शादी का निमंत्रण देने आई। उसने पहले कुछ बर्तन सिया को दिया था। बर्तन के बदले उसने 3200 रुपये की मांग की। जब पैसा देने की बात आई तो राजेन्द्र अपनी पत्नी को मारने पीटने लगा। तभी मां को पिटता देख दोनों पुत्रों ने राजेंद्र हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। सुमित 15 दिन पहले गुजरात से आया था। जबकि अमित अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर एक दिन पूर्व गुजरात से आया। सुबह ही अपनी ससुराल में पत्नी बच्चों को छोड़ कर घर आया था। सीओ लालगंज भूपेश उपाध्याय, एसओ राजीव कुमार सिंह और फॉरेन्सिक टीम पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र खेत भी बेच रहा था। जिसको लेकर दोनों बेटों में नाराजगी थी।

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि राजेंद्र शराब का सेवन करता था। शराब के नशे में वह अपनी पत्नी को मार रहा था। यह बात बेटों को नागवार गुजरी और छोटे बेटे में कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

No comments