Breaking Reports

दामाद के लिए बनी ढाल, सास की गोली लगने से मौत



आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में आज पुरानी रंजिश और मामूली विवाद में हमलावरों ने एक ससुराल आये दामाद को लक्ष्य कर गोली मारी लेकिन दामाद को बचाने के लिए ढाल के रूप में खड़ी हुई सास को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

अम्बेडकर नगर जिला निवासी संजीव पांडेय कार से अपनी ससुराल आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर आ रहे थे। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर बिसकेतु अपने भतीजों को घर छोड़कर दोबारा संजीव के पास पहुंच गए। इस बीच, संजीव की सास रामावती को घटना की जानकारी मिली। वह अपने दामाद को बचाने और विवाद को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव के दौरान अचानक गोली चली, जो रामावती को जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में मौत हो गई।

मृतका के दामाद संजीव पांडेय ने बताया कि उनके दोस्त का घर बन रहा था, वह वहाँ गए थे। इसी समय एक ट्रैक्टर आया और हॉर्न बजाया तो वे अपनी कार को हटाने गए। इसी दौरान गांव के बिसकेतु सिंह बाइक तेज़ रफ़्तार से वे दो बच्चों को बैठा हुए थे। वे बैक शीशे में हमारे वाहन को देख लिए तो अपनी गाड़ी को आगे नहीं बढ़ाए। उनके साथ गली गलौज की लोगों ने बीच बचाव किया तो वे घर गए। फिर घर से अपने पिता के साथ मौके पर आकर लाठी डंडे से उनके साथ साथ मारपीट शुरू किए तो लोगो ने पकड़ लिया। इस दौरान बिसकेतु ने असलहा निकालकर उनको लक्ष्य कर गोली मारी तो हमारी सास हमे बचने के लिए बीच मे आ गई। जिससे गोली उनकी कमर के पास लगी और उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि बिसकेतु सिंह दबंग और अपराधी किस्म के है वे वर्तमान समय मे जमानत पर जेल से छूटे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अतरौलिया थाने में सूचना मिली कि गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से मृत महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतका देवर ने बताया कि गांव के बिसकेतु और बंगाल सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। उनके सहयोगी के साथ विपक्षी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह घटना की गई है।


No comments