Breaking Reports

नई दिल्ली में गूंजी आजमगढ़ पुलिस की सफलता : मिला राष्ट्रीय सम्मान, एएसपी ग्रामीण ने थाना-स्तर की टीमों के साथ की गोष्ठी



आजमगढ़ : चोरी किए गए मोबाइल फोन रिकवरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आजमगढ़ पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के Ministry of Communication के अंतर्गत Department of Telecommunication (DoT) द्वारा संचालित Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल फोन रिकवरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जनपद आजमगढ़ पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में डीजी टेलीकॉम सुनीता चंद्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन को प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत, चिराग जैन ने जनपद के थाना-स्तर की टीमों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की, जिसमें उन्होंने टीमों के अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर मिष्ठान्न वितरण कर सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन द्वारा बताया गया कि आजमगढ़ पुलिस ने समन्वित टीमवर्क, तकनीकी दक्षता, त्वरित कार्रवाई एवं नागरिक सहभागिता के माध्यम से मोबाइल रिकवरी में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। CEIR पोर्टल पर दर्ज गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन के मामलों का त्वरित निस्तारण कर नागरिकों को समयबद्ध राहत प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि थाना-स्तर की टीमों के समर्पण एवं दक्षता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

No comments