Breaking Reports

दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी डॉ शाहीन की 29 साल पुरानी तस्वीर… आज़मगढ़ के डॉक्टर की पोस्ट वायरल



आजमगढ़ : दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद देशभर में इसके तार जोड़ने की चर्चाएं तेज हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ के एक स्थानीय चिकित्सक डॉ. पारिजात बरनवाल का फेसबुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉ. पारिजात ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दिल्ली ब्लास्ट की आरोपित महिला डॉ. शाहीन की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा “29 साल पुरानी इस तस्वीर को देखकर हतप्रभ हूं, सकते में हूं।

मन ग्लानि, क्षोभ, दुख, क्रोध, विवशता से भर उठा। सर्किल किए चेहरे को अब भी ठीक से पहचान नहीं पाया हूं। यह हमारे सीनियर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद के 96वें बैच की हैं। इंटरनेट मीडिया से पता चला कि यह तस्वीर डॉ. शाहीन की है... हमारी सीनियर दिल्ली बम ब्लास्ट में सहयोगी है। जिंदगी बचाने वाले जब जिंदगी खत्म करने लगें तो विचलित होना स्वाभाविक है।

हालांकि देर शाम यह पोस्ट डा. पारिजात बरनवाल के फेसबुक एकाउंट से डिलीट कर दिया गया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित पोस्ट का संज्ञान लिया गया है। फिलहाल पोस्ट की सामग्री में ऐसा कुछ नहीं है जिससे डॉ. पारिजात पर कार्रवाई की जरूरत पड़े।



No comments