Breaking Reports

सीएम योगी का आजमगढ़ दौरा—विकास और कानून-व्यवस्था पर की हाई-लेवल मीटिंग



आजमगढ़ : जिले में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमा चौकन्ना रहा। निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटे बाद सीएम पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। जहां कलेक्ट्रेट परिसर में सीएम योगी ने विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9.55 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरने का समय था। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचना था। लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम दो घंटे देर हो गया। वह दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद 12.08 बजेकलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। 

सीएम ने कमिश्नर विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रविन्द्र कुमार और एसपी डॉ. अनिल कुमार की उपस्थिति में विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री जिले में चल रहे एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) कार्य की समीक्षा भी किए।

No comments