जमीनी विवाद को लेकर पोते ने दादी को मारी गोली
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर गांव में शनिवार की रात लगभग नौ बजे भूमि को लेकर दादी और पौत्र के बीच विवाद हो गया। इस बीच फायरिंग में दादी के कंधे में गोली लग गई और वह लहूलुहान कर गिर पड़ी। पौत्र अपने साथियों सहित फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर गांव निवासिनी 65 वर्षीया भगवंती देवी पत्नी स्वर्गीय साधु यादव के पास तीन पुत्र हैं। दो पुत्र पप्पू और प्रभुनाथ परिवार सहित एक साथ रहते हैं। जबकि भगवंती तीसरे पुत्र भुवाल के परिवार के साथ रहती है। भगवंती का देवर दुखरन भी इसी के साथ रहता है। देवर दुखरन निसंतान है। 10 वर्ष पूर्व देवर ने अपनी भूमि भगवंती के नाम बैनामा कर दिया। बैनामे की भूमि को लेकर भगवंती से उसके दो पुत्रों से विवाद चला आ रहा है। शनिवार की रात लगभग नौ बजे प्रभुनाथ का पुत्र अमरेंद्र अपने दो साथियों के साथ घर पर पहुंचा और दादी भगवंती को बाहर बुला कर भूमि के बारे में पूछताछ करने लगा। तू-तू.मै-मै शुरू होने पर शोर शराबा सुन परिवार के अन्य सदस्य जब तक आते, तब बात इतनी बढ़ गई की पोते ने अपनी ही दादी को गोली मार दी। परिजनों ने तत्काल प्राइवेट वाहन से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर छोड़ कर हमलावर फरार हो चुके थे।
कोतवाल देवानन्द ने बताया कि वृद्धा के देवर की तहरीर पर पौत्र अमरेंद्र व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तालाश जारी है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments