Breaking Reports

जनपद में विश्वविद्यालय स्थापित करने को लेकर सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन



आजमगढ़ : राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सोमवार को सभी तहसीलों पर एक साथ उपवास और धरना प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा0 सुजीत भूषण, जिला संयोजक विजेंद्र सिंह और कर्मचारी संघ के नेता गुलाब राय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं व प्रबुद्धजनों ने उपवास रखा। इसके उपरांत सदर तहसील तक जुलूस निकालकर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की मांग को लेकर लालगंज तहसील पर माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता सरोज कुमार सिंह, नीरज सिंह व संतोष राय तथा मार्टीनगंज तहसील पर जनपद के प्रमुख समाजसेवी व जनसेवाश्रम के अध्यक्ष कमला सिंह और सचिव संध्या सिंह के नेतृत्व में सैकडों युवाओं, अधिवक्ताओं व गणमान्यजन ने उपवास व प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ज्ञापन सौंपा गया।
    मेंहनगर तहसील पर मशहूर गायक शैलेंद्र कुमार सिंह ’बादल’, निजामाबाद तहसील पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश पाठक तथा सगड़ी तहसील पर मालटारी पीजी कालेज के छात्र नेता सत्यम चौबे के नेतृत्व में युवाओं, व्यापारियों व अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बूढ़नपुर तहसील पर तहसील बार के कोयलसा पीजी कालेज के महामंत्री अवनीश सिंह व शिब्ली पीजी कालेज के छात्रनेता अमित कुमार सिंह तथा फूलपुर तहसील पर वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश एवं प्रबंधक संघ के चंद्रिका यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के लिए उपवास व प्रदर्शन कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन करने वालों में अरुण पांडेय, डा0 प्रवेश सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, डा0 ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, बालमुकुंद सिंह, विश्वजीत सिंह, शिवबोधन उपाध्याय, आदि शामिल थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments