‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत भाजयुमो ने जनपद में निकाली जागरूकता रैली
आजमगढ़ : प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वाहन पर ‘स्वछता ही सेवा’ अभियान के तहत आज जनपद में युवा मोर्चा द्वारा विशाल स्वछता जागरूकता मार्च निकाला गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा महाभियान कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली पंडित दीन दयाल चौराहे से होते हुए गांधी तिराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे की साफ.सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रपाल सिंह मौजूद रहे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्रा ने कहाकि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वाहन पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता जागरूकता महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे की साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होने कहाकि स्वच्छता से ही लोग निरोग रह सकते है। इसलिए स्वच्छता के प्रति जागरूक होना नितांत आवश्यक है।
कार्यक्रम प्रभारी सौरभ राय ने बताया कि भाजपा सरकार देश को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए स्वच्छता के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। स्वच्छता से ही हम लोग सम्पूर्ण विकास कर सकते है। इसलिए हमें अपने आस-पास को साफ रखने की जिम्मेदारी हमारी है। इस मौके पर गांधी गिरी टीम के विवेक पांडेय, अरविन्द जयसवसल, पंकज सिंह ‘कौशिक’, कार्तिकेय सिंह, धीरज सिंह, संतोष पांडेय, जूही श्रीवास्तव, रंजीत वर्मा उत्कर्ष, अभिनव श्रीवास्तव, कुशल, गोपाल, विनायक सिंह, अर्जुन, अनुकर्ष, पप्पू, जितेन्द्र, इस्माईल, राहुल, आनन्द, नितिन, कृष्णा जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments