एनसीबी व यूपी एसटीएफ ने 40 क्विंटल गांजे के साथ तीन तस्करों को दबोचा
आजमगढ़ : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व यूपी एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की भोर में जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज बाजार के समीप असम से अवैध रूप से मिनी ट्रक से तस्करी कर ला रहे चार कुंतल गांजा बरामद किया। ट्रक समेत बरामद किए गए गांजा व गिरफ्तार किये गए आरोपितों को नगर कोतवाली में लाया गया, जहां पुलिस पूछताछ करने जुटी रही। बरामद गांजा की कीमत लगभग 40 लाख होने का अनुमान है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के प्रभारी अधिकारी उदयभान मिश्र ने बताया कि गुरुवार की रात में मुखबिर से सूचना मिली कि असम से मिनी ट्रक में गांजा छिपा कर तस्कर जिले में आ रहे हैं। इस पर शुक्रवार की भोर में जहानागंज थाने के बड़हलगंज के पास लखनऊ एसटीएफ के साथ ही नारकोटिक्स कंटरोल ब्यूरो की टीम धमक पड़ी और घेराबंद कर मिनी ट्रक सहित सवार तीन तस्करों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर मिनी ट्रक के बेस में छिपा कर रखे पांच-पांच किलो के पैकेट में चार कुंतल गांजा बरामद किया गया। टीम ने गिरफ्तार तस्करों सहित मिनी ट्रक को नगर कोतवाली में लाया, जहां पुलिस तस्करों से गांजा कहां भेजा जा रहा था। इसके लिए देर शाम तक पुलिस पूछताछ करती रही।
एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रविंद्र यादव गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने के रसूलपुर और आनंद पुत्र अमरदेव नंदगंज थाने के देवकली गांव का निवासी है। जबकि बृजेश यादव पुत्र कांता यादव आजमगढ़ के तरवा थाने के भदौरा गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि बरादम गांजा की कीमत 40 लाख तक होने का अनुमान है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments