जिलाधिकारी व एसपी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों को सकुशल शान्तिपूर्ण कराने हेतु सम्पन्न हुई बैठक
आजमगढ़ : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, डाला छठ को सकुशल शान्तिपूर्ण वातावरण एवं सद्भावना पूर्वक कराने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी (पुलिस) के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम/सीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि नदी के किनारे घाटों पर जहां छठ पूजा होती है, उस क्षेत्र के संबंधित खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय बनाकर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों जितने तालाब तथा नहर हैं जहां छठ पूजा होती है, खण्ड विकास अधिकारी के साथ मिलकर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने सीओ/एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि आतिशबाजी एवं पटाखा विक्रेताओं के प्रपत्रों की जांच करें तथा यह देखें कि मानक तथा गाइडलाइन के अनुसार कार्य कर रहे हैं कि नही, यदि नही करते हैं तो उनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही करें।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments