Breaking Reports

परेशानी का सबब बन रहा सड़क के दोनों तरफ सटाकर लगा पेड़



आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सड़क के दोनों तरफ सड़क से सटा कर लगाए गए पेड़ से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अकबरपुर निवासी जयप्रकाश तिवारी की जमीन सड़क के दोनों तरफ है। वह सड़क के दोनों तरफ सड़क से सटाकर यूकेलिप्टस का पेड़ लगाए हैं, जिसके कारण चार पहिया वाहन ले जाना मुश्किल होता है और जब आमने सामने से चार पहिया वाहन आ जाती हैं तो 200-300 मीटर पीछे जाना पड़ता है। इससे 3 गांव के ग्रामीण प्रभावित हैं। जब गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो जयप्रकाश तिवारी धमकी देने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत हम लोग कई जगहों पर किए, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments