
आजमगढ़ : दिनांक-22-10-2018 को नीरज कुमार सोनी पल्हना स्थित अपने दुकान से अपने घर जा रहे थे कि लहुवाकला नरसिंहपुर के पास दो मोटर साइकिल सवार चार अभियुक्तों के द्वारा 20,000 रुपये की लूट करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-240/18 धारा 392/323 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ रवि शंकर छवि द्वारा घटना का तत्काल आनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक देवगांव अखिलेश कुमार मिश्रा को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ कमलेश बहादुर के कुशल नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक देवगांव मय हमराह के द्वारा उपरोक्त लूट की धटना के आनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तार के प्रयास के दौरान जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि चोरी की दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाश पल्हना से लालगंज की तरफ आ रहें हैं। मुखबिर कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये। प्रभारी निरीक्षक देवगांव द्वारा प्रभारी चौकी पल्हना श्रीराम प्रसाद बिन्द को खनियरा तिराहे पहुँचने हेतु बताते हुए। खनियरा तिराहे पर पहुँचकर वाहनो की सघन चेकिंग करने लगें। चेकिंग के दौरान सामने से आ रही 02 मोटरसाईकिलों को टार्च की रोशनी देकर रोकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार द्वारा पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भागने लगे कि पुलिस बल द्वारा अभियुक्तो का पीछा कर, 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा 03 अभियुक्त अंधेरे व भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा कर भागने में सफल रहें।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम सीता राम यादव उर्फ शेख राज निवासी शिसरेडी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ व भागे हुए अभियुक्तो में मोनू सरोज पुत्र फूलचन्द्र सरोज निवासी चिरकिहिट थाना देवगाँव आजमगढ़, राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी शिसरेणी थाना बरदह, अभिषेक सरोज पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात बताया। तथा मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पल्हना बाजार थाना देवगांव मुज्जफरपुर थाना गम्भीरपुर से अपने साथियों के साथ मिलकर चुराया था। अभियुक्तगणो द्वारा दिनांक- 22.10.2018 को नीरज कुमार सोनी से 20 हजार रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
आजमगढ़ रिपोर्ट
No comments