करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह खेत की सिंचाई करते समय करंट के चपेट में आने से 35 वर्षीय किसान गंभीर रूप से झुलस गया।
सरायमीर थाने के सिकरौर सहबरी गांव निवासी राजबहादुर उर्फ पप्पू पुत्र चितबहाल यादव रविवार को सुबह साढ़े दस बजे घर के बगल में सूख रहे खेत की सिंचाई करने गया था। पानी के लिए विद्युत मोटर में तार लगा रहा था। एक तार प्लक में लगा था और दूसरा तार उसके ऊपर गिर गया। करंट के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस कर गिर पड़ा। देखते ही अगल -बगल के लोग दौड़ पड़े। उसे उठा कर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुनीता देवी का रो -रो कर बुरा हाल हो गया।
मृत किसान के पास चार पुत्री और एक पुत्र है। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर पर रह कर ही खेती का काम करता था।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments