Breaking Reports

प्रयास ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प



आजमगढ़ : प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा रविवार को नेकी के घर में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प में सैकड़ों जरूरतमंदों को चिकत्सकीय परार्मश और नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध करायी गयी। शिविर का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और उनके पुत्र प्रणीत श्रीवास्तव 'हनी' ने किया।
शिवर के जरिए जरूरतमंद लोगों को डा0 अभिलाष पाठक, डा0 इमरान अहमद, डा0 वीरेन्द्र पाठक, डा0 नाहिद
तबस्सुम, बीआर पार्थ, डा0 अवधेश यादव, डा0 हरिगोविन्द विश्वकर्मा द्वारा चिकत्सकीय परार्मश दिया गया। उद्घाटन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह प्रयास सामाजिक संगठन हर स्तर पर जरूरतमंदों की मदद कर रहा है, बेहद सराहनीय है। बहुत से ऐसे लोग है, जो सामाजिक तो है लेकिन वे अपने महत्वाकांक्षा को पूरा करने में लगते है। कमजोर वर्ग आज यहां वरिष्ठ चिकत्सकों के जरिए स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। समाज को ऐसे संगठनों की बेहद आवश्यकता है।


प्रणीत श्रीवास्तव 'हनी' ने कहा कि प्रयास द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदािरयां दी जायेगी वह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। विशिष्ठ अतिथि वित्तीय परामर्श दाता जिला पंचायत लोकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पहली बार मैने नेकी का घर देखा, जो अंतरात्मा को छू गयी। सरकारी चिकत्सालय आमजन के लिए है, लेकिन यहां उमड़ी भीड़ बता रही कि समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क चिकत्सा शिवर की आवश्यकता है।
शिवर में शारदा देवी, राजकुमारी, शबीना, आदिया, मनीता, शीला, रेहाना, हिरश्चन्द्र, रामरत्न, मुसाफिर सहित सैकड़ों मरीजो का नि:शुल्क उपचार किया गया। अंत में आंगुतकों के प्रति पूरी प्रयास टीम ने आभार जताते हुए कहा कि जब कभी भी समाज की सेवा का मौका होगा वहा पूरी मुस्तैदी से हमारी टीम खड़ी रहेगी।
शिविर में इंजी सुनील यादव, अतुल श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, शम्भू सोनकर, सीएल यादव, अंगद कुमार, सपना प्रजापित, प्रितमा पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, तरूणेश, राहुल राय, विनीत सिंह, प्रतीक, वरूण राय, हिरश्चन्द्र, शिवम सहित आदि लोग मौजूद रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments