बीमारी से तंग होकर शिक्षक ने की आत्महत्या
आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंजहापुर गांव के पास बुधवार की शाम को ट्रेन के सामने कूद कर 55 वर्षीय प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन से कट कर शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
पवई थाने के गोधना डेहरी गांव निवासी साहब लाल यादव पुत्र झिनकू यादव प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के साथ ही घर पर खेती-बारी करता था। गंभीर बीमारी होने पर उसने कमर का आपरेशन कराया था। इसके बाद भी बीमार रहता था। बुधवार को सुबह परिजनों को बिना कुछ बताए ही घर से निकल गया था। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शाम लगभग पांच बजे खंजहापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक ट्रेन के आते ही कूद पड़ा। ट्रेन से कट कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची अंबारी पुलिस चौकी की पुलिस ने शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत शिक्षक के पास एक पुत्र और चार पुत्री है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments