Breaking Reports

जल्द ही कुम्हारों की समस्याओं को दूर करेंगे : जिलाधिकारी



आजमगढ़ : महिला मंडल जन सेवा समिति द्वारा आर्गेनिक दीपावली के उपलक्ष्य में दीप मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने रविवार को आराजीबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में किया। जिलाधिकारी ने दीप मेला का निरीक्षण कर कुम्हारों की जमकर तारीफ की और उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में कुम्हारों द्वारा दीपों पर जो कलाकृतियां की गईं है वह बहुत ही काबिलेतारीफ है। जल्द ही कुम्हारों की समस्याओं को दूर करेंगे।


प्रबंधक पूनम सिंह ने कहा कि कुम्हारों को जागरूक कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए ही दीप मेला का आयोजन किया है। मेले में कुम्हारों ने अपने दीये से समाज को शांति का संदेश दे रहा है इसलिए कुम्हारों की समस्या का निस्तारण करना जरूरी है। अर्चना बर्नवाल ने कहा कि अधिकतर कुम्हार बताते है कि मिट्टी पहले की अपेक्षा काफी महंगी है और जैसे-तैसे हम कुम्हार मिट्टी के दीये आदि समान बनाकर अपना जीविकोपार्जन करते है। इसके बाद बाजार में हमारे मिट्टी के सामानों की बिक्री कम होने से बच जाता है। दीपावली पर हमारा समाज झालर, मोमबत्ती पर निर्भर हो गया है। कुम्हारों की इन समस्याओं को सुनने के बाद संस्था ने कुम्हारों को मिट्टी के बर्तन को बनाने के लिए उन्हे प्रेरित किया। इस अवसर पर निरूपमा पाठक, सारिका सिंह, गीता सिंह, नीलम सिंह, डा. पूनम सिंह, सरोज मिश्रा, विभा सिंह, शशिकला त्रिपाठी, कालिन्दी मिश्रा, डा. संतोष यादव, सुनीता सिंह, डा. अदीति यादव, मधुमिता बनर्जी, सुषमिता बनर्जी, माधुरी दुबे आदि उपस्थित थीं।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments